महासमुन्द
निकाय के कर्मियों को दीपावली पूर्व मिलेगा वेतन
30-Oct-2024 2:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 अक्टूबर। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर महासमुंद के नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर वेतन मिल सकेगा।
कल संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जिसमें जिले के तीन नगर पंचायत और तीन नगर पालिकाओं के अधिकारी कर्मचारियों को दो करोड़ 21 लाख रुपए की राशि जारी किए गए हैं।
मालूम हो कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से मिलकर नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन आबंटन के लिए पहल की थी। कल जारी आदेश के अनुसार महासमुंद नगर पालिका के लिए 80 लाख, बागबाहरा के लिए 51.35 लाख, सरायपाली के लिए 47.95 लाख, बसना के लिए 14.64 और तुमगांव के लिए 9.36 लाख रुपए जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे