नागरिकों ने लिया विकसित भारत बनाने का संकल्प
जांजगीर-चांपा, 31 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा से योजनाओं की जानकारी दी जा रही। नागरिकों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोटिया, नेगूरडीह, कांसा (नेगूरडीह मुख्यालय), जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत हेडसपुर, बक्सरा, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत अर्जुनी, करुमहू, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत सेमरिया, भैंसो, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत तलदेवरी, सेमरिया एवं नगरीय निकाय नवागढ़ और राहौद में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है।
इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।