रायपुर
झारखंड पुलिस को नहीं मिला केशव सिन्हा
30-Nov-2022 6:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 नवंबर। जमशेदपुर गैंग रेप के आरोपी रायपुर पुलिस के निलंबित आरक्षक केशव सिन्हा को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस ने राजधानी में दबिश दी। केशव कांशीराम नगर कॉलोनी में रहता है। डीएसपी सुमीत कुमार, और 8 अन्य सिपाहियों ने कॉलोनी में पड़ताल की, लेकिन केशव नहीं मिला। बताया जा रहा है कि केशव ढाई साल पहले से यह मकान छोड़ चुका है। झारखंड पुलिस दोपहर बाद कांकेर लौट गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे