बस्तर

श्रम यशस्वी पुरस्कार हेतु 18 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
27-Sep-2021 6:57 PM
 श्रम यशस्वी पुरस्कार हेतु 18 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

जगदलपुर, 27 सितम्बर। श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति संस्था को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार दिया जाता है जिसके अंतर्गत 02 लाख एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। श्रमिक संस्था जिन्होंने श्रम के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 में किये गए उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयनित किया जाएगा। मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगार उपाय किया हो, जिसके फलस्वरूप आलोच्य वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो एवं सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो, के द्वारा 18 अक्टूबर 2021 तक श्रम विभाग की वेबसाईट में दी गई  (222.ष्द्दद्यड्डड्ढशह्वह्म्.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ड्डद्यड्डठ्ठद्मह्म्ड्डठ्ठ.ड्डह्यश्च&) के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

श्रम यशस्वी पुरस्कार से संबंधित नियम अर्हताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की  वेबसाईट  222.ष्द्दद्यड्डड्ढशह्वह्म्.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ से डाउनलोड की जा सकती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news