बस्तर

बस्तर: राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में 23 सौ परीक्षार्थी हुए शामिल
04-May-2026 10:40 PM
बस्तर: राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में 23 सौ परीक्षार्थी हुए शामिल

जगदलपुर, 4 मई। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले भर में इस परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए थे, जहाँ सुबह से ही विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। 

जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कुल 2550 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली में 2317 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 233 छात्र अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2310 रही और 240 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।


अन्य पोस्ट