बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 नवंबर। संकुल केन्द्र मोहगांव में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य मोहगाँव रोहित कुमार वर्मा बुधवारा सरपंच गुलमीर मोहम्मद मोहगांव सरपंच सतीष ठाकुर मौहाभाठा सरपंच दीपक साहू पंच मोहगांव कादर खान एवं संकुल समन्वयक मोहगांव सतीष देवांगन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की आदत विकसित होती है। इस अवसर पर प्रधान पाठक गोपी चरण साहू, डोगेन्द्र कुंजाम, अंजू देवांगन, सुनील राजपूत, भीषम साहू, अर्चना राजपूत सहित संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, रिले रेस, सुई-धागा, कुर्सी दौड़, खो-खो, लंबी कूद एवं गोला फेंक जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में टेबल कार्य में सोमलता साहू, सीमा रानी देवांगन, लक्ष्मी साहू का तथा खेल संपन्न कराने में ऋषभ राजपूत, कमल मिश्रा, अनिल सोनकर, लिलेश्वर सोनकर, राजेश्वर साहू, लंपाल भारते, हुलाश ठाकुर, पूर्णिमा बैस, प्राची मिश्रा, लोकेश्वर एवं गीतांजलि का विशेष सहयोग रहा। आयोजन स्थल मौहाभाठा में प्रतिभागियों के लिए पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी और विजेता खिलाडिय़ों को आगामी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।