बेमेतरा

लापरवाही-अनुशासनहीनता, 4 पटवारी निलंबित
04-Nov-2026 6:23 PM
लापरवाही-अनुशासनहीनता, 4 पटवारी निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 4 नवंबर। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ चार पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत यह बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई, आम नागरिकों के राजस्व कार्यों में बाधाओं उत्पन्न करने और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ मैदानी कर्मचारी अपने पदी दायित्वों को निर्वहन में गंभीर उदासीनता बरत रहे हैं, विशेष रूप से आम नागरिकों के अति आवश्यक राजस्व कार्यों जैसे भूमि रिकार्ड, नामांतरण और अन्य प्रमाण पत्रों से जुड़े मामलों में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने और फाइलों को अटकाए रखने के मामले सामने आए थे। इन लापरवाही के कारण शासन की जनहित ऐसी योजनाएं और सेवाएं समय पर आम जनता तक नहीं पहुंच पा रही थी, जिससे प्रशासनिक छवि धूमिल हो रही थी।

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार त्वरित और कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। इसके तहत तहसील बेमेतरा से बोधिराम निषाद, तहसील बेरला से लोकेश पात्रे, तहसील थान खम्हरिया से तारन दास पाटले और तहसील नांदघाट से ढीलेश्वर साहू को निलंबित किया गया है।

प्रशासनिक हमले का यह स्पष्ट आदेश है कि कर्तव्यों के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी स्तर पर मैदानी कर्मचारी क्यों न हो।

निलंबन अवधि के दौरान चारों पटवारी का संबंधित मुख्यालय में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी चारों पटवारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा तथा वर्मीकरण नियंत्रण तथा अपील नियमों के प्रावधानों के तहत नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इसके साथ ही प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने के लिए इनका मुख्यालय संबंधित अनुभागीय अधिकारी एसडीएम या तहसीलदार कार्यालय निर्धारित किया गया है,जहां उन्हें बिना अनुमति के मुख्यालय छोडऩे की अनुमति नहीं होगी।


अन्य पोस्ट