बेमेतरा

जिला कार्यालय के सौ मीटर दायरे में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध
22-Oct-2026 6:54 PM
जिला कार्यालय के सौ मीटर दायरे में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध

18 दिसंबर तक आदेश लागू, उल्लंघन पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 22 अक्टूबर। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिष्ठान ममगाई ने भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 के तहतात्मक आदेश जारी किया है। आदेश 20 अक्टूबर से 18 दिसंबर 2026 तक प्रभावशील होगा।

आदेश के अनुसार संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर के दायरे में धरना जुलूस, आम सभा और प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेंगे। परिसर के भीतर पांच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी को छोडक़र अन्य व्यक्ति विस्फोटक अस्त, शस्त्र और धारदार हथियार लेकर नहीं जा सकेंगे ताकि धार्मिक परंपरा के तहत कृपाण रखने की छूट रहेगी।

सभा रैली के लिए अनुमति जरूरी

रैली या जुलूस के आयोजन से पहले जिला दंडाधिकारी कार्यालय से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। आवेदन में स्थान, दिनांक और समय का विवरण देना होगा। कलेक्टर ने बताया कि परिसर में विभिन्न शासकीय विभाग संचालित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचते हैं। धरना प्रदर्शन से शासकीय कामकाज प्रभावित होने और लोगों को असुविधा होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला कार्यालय के सौ मीटर


अन्य पोस्ट