बेमेतरा

पीएम आवास के गरबा उत्सव में शामिल हुईं निर्वाणी
19-Oct-2026 7:41 PM
पीएम आवास के गरबा उत्सव में शामिल हुईं निर्वाणी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित गरबा उत्सव में  जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी एवं धर्म स्तंभ काउंसिल, छत्तीसगढ़ के सभापति डॉ.सौरव निर्वाणी शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से भेंट कर उन्हें शक्ति, साधना और आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित गरबा उत्सव में राज्य के मंत्रीगण,विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अवधेश चंदेल, संध्या परगनिहा सहित के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 मुख्यमंत्री निवास में आयोजित गरबा उत्सव में नवरात्रि की भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। गरबा और देवी आराधना के माध्यम से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। इस अवसर पर प्रज्ञा निर्वाणी एवं डॉ.सौरव निर्वाणी ने मुख्यमंत्री को नवरात्रि की बधाई देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।

प्रज्ञा निर्वाणी एवं डॉ. सौरव निर्वाणी ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, संयम, सेवा और सकारात्मक संकल्पों को जीवन में आत्मसात करने का अवसर भी है,मां दुर्गा की आराधना समाज को बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने और लोककल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।


अन्य पोस्ट