बेमेतरा
बेमेतरा, 16 अक्टूबर। धर्म स्तंभ काउंसिल के सभापति डॉ. सौरव निर्वाणी ने रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री करमवीर सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. निर्वाणी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल और च्दक्षिण कौशलज् की पावन भूमि है, जहाँ प्राचीन मठ, मंदिर और आश्रमों की समृद्ध परंपरा है। इन ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण केवल आस्था का नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को अपनी जड़ों से जोडऩे का दायित्व है।
उन्होंने उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ का बिरंची नारायण मंदिर ताज महल और लाल किला से लगभग 1,150 वर्ष प्राचीन है, जिसे पुरातात्विक संरक्षण की आवश्यकता है।
चर्चा के दौरान मठ-मंदिरों की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखने, धार्मिक परिसरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और इनके विकास के माध्यम से धार्मिक पर्यटन, स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सामाजिक सहभागिता को नई दिशा देने जैसे विषयों पर बल दिया गया।