बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 16 अक्टूबर। भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बेमेतरा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रात्रिकालीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
योगेश तिवारी ने ग्राम परपोड़ा, खम्हरिया, कुम्ही, सोरला और भरच_ी में आयोजित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर मां दुर्गा के दर्शन किए और ग्रामवासियों से भेंट कर सभी के सुख, समृद्धि व शांति की मंगलकामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी लोक परंपराओं और सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से बुजुर्गों का अनुभव, युवाओं का उत्साह और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिलती है, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करती है। साथ ही, यह नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम है।
इस दौरान बलराम पटेल, नीरज सिंह राजपूत, फतेलाल साहू, मालिकराम साहू, डोमन साहू, मनोज साहू, कुलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।