बेमेतरा
दो दशक से मानसून के साथ पहुंच रहे पक्षियों की घटती संख्या पर ग्रामीण चिंतित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 अक्टूबर। जिले के ग्राम कटई में मानसून के आगमन के साथ डेरा जमाने वाले एशियन ओपनबिल स्टार्क के बच्चे अब उड़ान भरने लगे हैं। इन दिनों वे एक डाल से दूसरी डाल तक उडक़र अपनी उड़ान का अभ्यास कर रहे हैं। पूरी तरह उडऩे और भोजन जुटाने में सक्षम होने के बाद यह पक्षी अपना पड़ाव बदल लेंगे। ठंड के मौसम में इनके यहां से चले जाने की संभावना है।
स्थानीय निवासी चुम्बन वर्मा के अनुसार कटई में करीब दो दशक से इन पक्षियों का नियमित आगमन हो रहा है। पड़ोसी ग्राम गनियारी में भी बड़ी संख्या में ओपनबिल स्टार्क पहुंचते हैं। हालांकि आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों और अनुकूल आवास की कमी के कारण इसकी संख्या घटने की चिंता है। ग्रामीणों ने तालाबों और सडक़ों के किनारे सघन पौधरोपण की मांग की थी, लेकिन इस दिशा में प्रेक्षित पहल नहीं होने का आरोप लगाया है। मानसून के दौरान ये पक्षी पेड़ों पर सामूहिक रूप से घोंसले बनाकर प्रजनन करते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि तालाबों के आसपास पौधरोपण और प्राकृतिक आवास का संरक्षण किया जाए तो इन मेहमान पक्षियों का ठहराव सुरक्षित रखा जा सकता है।
सोच की बनावट है खास पहचान
एशियन ओपनबिल स्टार्क की सबसे बड़ी पहचान उसकी चौच है। वृष पक्षी की चोंच के दोनों हिस्सों के बीच हल्का अंतर रहता है, जिसके कारण इसे ओपनबिल नाम मिला है। यह भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। मीठे पानी की आंद्रभूमि, दलदल, उथली झीलें और धान के खेत में इसके पसंदीदा वास हैं।
घोंघे इसका प्रमुख भोजन है। मेंढक, केकड़े और बड़े कीड़े भी खाता है।