बेमेतरा

गणेश विसर्जन शोभायात्रा में जिपं अध्यक्ष हुईं शामिल
27-Sep-2026 3:34 PM
गणेश विसर्जन शोभायात्रा में  जिपं अध्यक्ष हुईं शामिल

बप्पा को दी विदाई,  नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 27 सितंबर। कुसमी के वार्ड क्रमांक 01 स्थित मेन रोड पर हिंदू बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव के समापन अवसर पर भव्य विसर्जन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समिति के सदस्य, युवा और नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी शामिल हुईं। उन्होंने भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और इसके बाद शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

 ढोल-नगाड़ों और भक्ति भजनों के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से पूरा कुसमी नगर गूंज उठा।

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने क्षेत्रवासियों को गणेशोत्सव की बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव हमारी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करता है।


अन्य पोस्ट