बेमेतरा

एसडीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटाए गए जर्जर सरकारी भवन, सुरक्षा पर उठे सवाल
14-Sep-2026 6:08 PM
एसडीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटाए गए जर्जर सरकारी भवन, सुरक्षा पर उठे सवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 14 सितंबर। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न शासकीय विभागों के पुराने एवं जर्जर भवन वर्तमान में अनुपयोगी स्थिति में हैं। इन भवनों को हटाने (डिसमेंटल करने) के प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद अब तक कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है।

नगर पंचायत मारों में  जर्जर थाना भवन को डिसमेंटल कराने हेतु पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने वर्ष 2025 में सुशासन शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। एसडीएम द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद भी भवन को नहीं हटाया गया, जिस पर वर्ष 2026 में पुन: आवेदन दिया गया है।

नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित पुराने महिला एवं बाल विकास कार्यालय सहित लगभग एक दर्जन भवन जर्जर अवस्था में हैं। एसडीएम कार्यालय द्वारा संबंधित विभागों को भवनों को हटाने हेतु सूची प्रेषित की गई थी।

विधानसभा क्षेत्र में कई पुराने स्कूल, आंगनबाड़ी एवं शासकीय भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं, जिन्हें डिसमेंटल किया जाना प्रस्तावित है।


अन्य पोस्ट