बेमेतरा

नवागांव में कबड्डी स्पर्धा
14-Sep-2026 5:14 PM
नवागांव में कबड्डी स्पर्धा

बेमेतरा, 14 सितंबर। ग्राम नवागांव (भाठासोरही) में कबड्डी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के अलग-अलग ग्रामों से खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और मैदान में अपने खेल कौशल एवं दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजन में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाडिय़ों से आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए प्रतियोगिता के अनुभव, खेल के प्रति उनकी रुचि और आगे की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खिलाडिय़ों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से आए खिलाडिय़ों के बीच पूरे उत्साह के साथ मुकाबले हुए।
पोला तिहार के पारंपरिक उत्सव के बीच आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने ग्रामीणों के बीच आपसी मेलजोल और भाईचारे को भी मजबूत करने का कार्य किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान योगेश तिवारी ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में उतरकर पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करना ही खिलाड़ी की सबसे बड़ी पहचान है।
इस अवसर पर  मनोज सिन्हा, रमेश सिन्हा, डॉ ईश्वर सिन्हा, छन्नु सिन्हा, रोहित सिन्हा, सुंदर सोनू सिन्हा, के एम चौधरी, गोविंद सिन्हा, यशवंत टंडन, दुर्गाशरण सिन्हा, दिनेश यादव, देवेंद्र सिन्हा, गगन सिन्हा, ललित बंजारे, अमित यादव, गगन सिन्हा, वासुदेव साहू, देवराम सिन्हा, लक्की सिन्हा, रूपेश सिन्हा, नंदू साहू, लालाराम बंजारे, भागवत बारले, गज्जू सिन्हा, लवकुश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट