बेमेतरा

शासकीय स्कूल रानो में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
13-Sep-2026 7:05 PM
शासकीय स्कूल रानो में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 13 सितंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानो में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (10 सितंबर) के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रतीक जैन द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के 121 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सेमिनार में बताया गया कि इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2003 में इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से हुई थी। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों के तनाव से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य पर खुले संवाद की सलाह दी गई।

 वक्तव्य के दौरान श्री शांत क्रांति संघ द्वारा संचालित सुसाइड फ्री यूनिवर्स अभियान और उसके अंतर्गत आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य द्वारिका राम वर्मा, अवधराम वर्मा, कनकलता सरसुधे, प्रतीक जैन सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट