बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 11 सितंबर। ग्राम पिरदा में श्री बाल भोजली उत्सव समिति द्वारा माँ भोजली विसर्जन समारोह एवं जस झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता एवं सर्व सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने शिरकत की और पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों को पोला व भोजली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन के दौरान गांव की बालिकाओं और महिलाओं ने सिर पर माँ भोजली लेकर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पारंपरिक भोजली गीतों और जस झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसके पश्चात माँ भोजली का विसर्जन संपन्न हुआ।
योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और त्योहारों के संरक्षण में स्थानीय सहभागिता की बात कही।
इस अवसर पर जनपद सदस्य निहाल परगनिहा, सरपंच संजय परगनिहा, योगेश यादव, दीपक साहू, अर्जुन ध्रुव, कैलाश यादव, किशोर यादव, ठाकुर राम निषाद, मनविश्राम यादव, राजू साहू सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।