बेमेतरा
बेमेतरा, 10 सितंबर। शासकीय कन्या प्राथमिक शाला देवकर में पोला पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला परिसर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मिट्टी के खिलौनों व बैलों की पूजा की गई। इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों (ठेठरी, खुरमी) का वितरण विद्यार्थियों, शिक्षकों व अतिथियों के मध्य किया गया। प्रधान पाठक गिरिजा पटेल ने विद्यार्थियों को पोला पर्व के कृषि एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पर्व खेती-किसानी, बैलों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु मनाया जाता है।
शाला परिसर में मटका दौड़, कबड्डी, खो-खो और फुगड़ी जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को हाउस ड्रेस का वितरण भी किया गया।
आयोजन में शिक्षिका वीणा रावटे, हर्षित शर्मा, अपूर्वा अग्रवाल, रमौतीन साहू, मंजू अग्रवाल, रजनी गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, प्रिया, आशा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, बसंती सारथी, शाला परिवार के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।