बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 10 सितंबर। ग्राम बहेरा (बेरला) में संत एवं समाज सुधारक राजा गुरु बालकदास की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी शामिल हुए। योगेश तिवारी ने कहा कि राजा गुरु बालकदास ने समाज में सत्य, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कुरीतियों एवं भेदभाव को दूर करने तथा कमजोर व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य किया। उन्होंने महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने और शिक्षा व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु बालकदास के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उपसरपंच गंगा बाई, अध्यक्ष उत्तम भारती, बेरला मंडल अध्यक्ष जगदीश कुर्रे, पंचराम भारती, रामसेवक, रंजीत, कृष्णा पुरेना, तुलसीदास महिलांग, नरोत्तम राम साहू, आनंद बंजारे सहित समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।