बेमेतरा

दीवार की छेद में घुसा था सांप, मासूम बच्ची की मौत
09-Sep-2026 4:14 PM
दीवार की छेद में घुसा था सांप, मासूम बच्ची की मौत

बेमेतरा, 9 सितंबर।  ग्राम साहसपुर में मंगलवार सुबह  सर्पदंश से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम सहजपुर निवासी राजकुमार हंसा की 3 वर्षीय बच्ची मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के किचन में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते खेलते बच्ची की नजर दीवार में बने एक छेद पर पड़ी। मासूम ने उत्सुकता व छेद के अंदर अपनी उंगली डाल दी।  बताया जा रहा है कि छेद के भीतर पहले से ही एक जहरीली नाग सांप मौजूद था। बच्ची के उंगली डालते ही सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को उपचार के लिए धमधा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।


अन्य पोस्ट