बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 सितंबर। ग्राम सुरजपुराडीह में कोसरिया यादव समाज बेरला परिक्षेत्र द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता एवं सर्व सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी शामिल हुए और पूजा-अर्चना की।
समारोह को संबोधित करते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव जीवन को धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाया है।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक परंपराओं और संस्कारों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टक्सीवा की सरपंच ज्योति खेमराज साहू, उपसरपंच राजेंद्र निर्मलकर, कोसरिया यादव समाज बेरला परिक्षेत्र के अध्यक्ष मनहरण यादव, गुनु राम साहू, चंद्रकांत साहू, कीर्ति पटेल, तिलक राय साहू, गंगा राय यादव, रणजीत यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।