बेमेतरा
जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 सितंबर। ग्राम पंचायत लावातरा (ढा), लेंजवारा एवं टकसिवा में यादव समाज तथा ग्रामीणों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता आशीष छाबड़ा शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
ग्राम पंचायत लेंजवारा में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य, धर्म, प्रेम और कर्म का मार्ग दर्शाया है। उनके विचार सामाजिक सद्भाव और एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। परिस्थितियों के बावजूद सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश उनके जीवन से मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लावातरा (ढा) के निवासियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक के कार्यकाल (वर्ष 2022) के दौरान यादव समाज के सामुदायिक भवन हेतु स्वीकृत 6.50 लाख रुपये की राशि का उल्लेख किया।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त राशि से भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका उपयोग सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के लिए किया जा रहा है।
इस अवसर पर यादव समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।