बेमेतरा
चिरायु टीम ने लालपुर स्कूल में किया स्वास्थ्य परीक्षण
04-Sep-2026 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ की चिरायु टीम के द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर विकासखंड नवागढ़ में सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । स्वास्थ्यगत स्वच्छता जानकारी एवं स्वास्थ्य परीक्षण में बच्चों के वजन, ऊंचाई , टीकाकरण की जानकारी, त्वचा की जांच, आँख परीक्षण, कान, नाक ,दांत एवं हृदय परीक्षण किया गया और आवश्यकता वाले बच्चों को टैबलेट एवं सिरप वितरण किया गया।
चिरायु टीम सदस्य डॉ. दीप्ति पटेल, डॉ. एके मधुकर, फार्मासिस्ट टंकोर सप्रे, एएनएम तारेश्वरी कोठारी सम्मिलित रहे। स्वास्थ्य जांच दिवस स्कूल स्टाफ प्रधान पाठक रामायण मनहरे ,बृजपाल सिंह डाहिरे,संकुल समन्वयक सतीश कुमार कुर्रे, शिक्षक घनश्याम प्रसाद साहू, शान्त कुमार पटेल उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे