बेमेतरा

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी का अभिनंदन
31-Aug-2026 3:58 PM
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी का अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 31 अगस्त। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद, छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की बेमेतरा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर प्रदेशभर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

प्रज्ञा निर्वाणी (जिला अध्यक्ष, बेमेतरा) ने कहा कि रूपकुमारी चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन के कार्यों और महिला सशक्तीकरण अभियानों को गति मिलेगी। उन्होंने इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विभा अवस्थी ने कहा कि रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा का संगठन विस्तार होगा तथा महिलाओं को संगठित करने के प्रयास जारी रहेंगे।

भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन हित में कार्य करेंगी।


अन्य पोस्ट