बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 27 अगस्त। बेमेतरा जिले के ग्राम उसलापुर में पारिवारिक विवाद के चलते दिनदहाड़े पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
बुधवार को घरेलू कलह के दौरान पति बाबूलाल वर्मा ने अपनी पत्नी विशाखा बाई वर्मा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस ताबड़तोड़ हमले में गंभीर रूप से घायल भी विशाखा बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद, पूरे गाँव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही 112 के टीम ने तरित कार्रवाई की और गाँव की घेराबंदी कर आरोपी बाबूलाल वर्मा को खेत में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में बताया गया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राथमिक जांच में वारदात के पीछे की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ जारी है।