बेमेतरा
बेमेतरा प्रवास की स्मृति भी साझा की
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है,उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश की महिला शक्ति के सम्मान और राजनीतिक नेतृत्व में उनकी बढ़ती भूमिका का प्रमाण है।
प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ की बेटी रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना पूरे प्रदेश की महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है,यह छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति के सामर्थ्य, संगठन क्षमता और नेतृत्व पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा देशभर में महिलाओं को संगठन से जोडऩे, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। प्रज्ञा निर्वाणी ने रूपकुमारी चौधरी के पूर्व बेमेतरा प्रवास को याद करते हुए बताया कि उस समय वे जिला पंचायत सदस्य थीं बेमेतरा आगमन पर उन्होंने अलसी के रेशे से तैयार विशेष जैकेट पहनाकर सांसद रूपकुमारी चौधरी का आत्मीय अभिनंदन किया था।
उन्होंने कहा कि उस मुलाकात में छत्तीसगढ़ की परंपरा, स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को लेकर हुई चर्चा आज भी स्मरणीय है,अब उसी आत्मीय संबंध को राष्ट्रीय संगठन की बड़ी जिम्मेदारी से जुड़ते देखना उनके लिए गर्व का विषय है। प्रज्ञा निर्वाणी ने विश्वास जताया कि रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से प्रस्तुत करेगा तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
जिला महिला मोर्चा की मनीषा शर्मा प्रेरणा शौर्य जीत सिंह,रजनी चौबे ,पिंकी नेमा,अनिता चंदन अग्रवाल,माया बारले शबीना ख़ान,ममता साहू सहित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रूपकुमारी चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीं।