बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 20 अगस्त। जिले में मलेरिया के 7 और डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। क्षेत्रवार स्थिति को देखें तो साजा ब्लॉक से डेंगू के 4 मरीज, बेमेतरा ब्लॉक से मलेरिया के 3 मरीज और जिला अस्पताल में मलेरिया डेंगू के 3-3 मेरी दर्ज किए गए हैं। जबकि नवागढ़ और बेरला में फिलहाल कोई केस नहीं है। सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के अनुसार डेंगू ‘एडीज’ मच्छर के काटने से फैलता है, जिसमें तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और प्लेटलेट्स की कमी जैसे लक्षण दिखते हैं। इसकी समय पर पहचान के लिए ऐनएस 1 और सीबीसी टेस्ट जरूरी है। फैलाव रोकने के लिए कलरो और टंकियां की सफाई, जल भराव ना होने देंने और मच्छरदानी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुणे से आई महिला मिली पॉजिटिव
इससे पूर्व लगभग 1 महीने पहले भी जिला में डेंगू का मामला सामने आया था। जब साजा ब्लॉक के देवकर क्षेत्र की 26 वर्षीय महिला में 5 अगस्त को डेंगू की पुष्टि हुई थी। महिला अपने पति के साथ पुणे गई थी और 21 जुलाई को लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। 23 जुलाई को लिए गए सैंपल की जांच के बाद जिला अस्पताल की ‘हमर लैब’ में वह पॉजिटिव पाई गई थी।साजा बीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में मरीज को तुरंत बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया था। डॉक्टरो के सही देखभाल, समय पर जांच और भरपूर तरल पदार्थ के सेवन से मरीज को समय रहते ठीक कर लिया गया था।
सावधानी बरतने अपील
मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए डॉक्टरों ने लोगों से मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वही अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने के बाद भी कही है। क्योंकि जमा पानी पर मच्छरों के लारवा मतलब अंडे पनपते हैं।