बेमेतरा
माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में मना स्वतंत्रता दिवस
18-Aug-2026 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेमेतरा, 18 अगस्त। ग्राम गोमची स्थित माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आश्रम ट्रस्ट के योगेश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में आश्रम के सबसे बुजुर्ग आवासी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थितजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के निवासियों द्वारा देशभक्ति व अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं तथा अपने अनुभव साझा किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए योगेश तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और सेनानियों के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आश्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और पारिवारिक वातावरण प्रदान करना है, ताकि विशेष अवसरों व त्योहारों को सभी एक साथ मिलकर मना सकें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे