बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 17 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया और ध्वज को सलामी दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का स्मरण करते हुए नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर, उप संचालक (पंचायत) भूमिका देसाई, प्रीति पटेल, प्रतिनिधि गोवेन्द्र पटेल, सुशीला जोशी, हरिश पंचराम साहू, पीयूष शर्मा, मासूम पाण्डे, प्रियांशू, मेंश्राम, विष्णु साहू, मुकेश साहू, शत्रुहन निषाद, रुस्तम, अभिषेक राजपूत, असीम टिकरिहा, कुलेश्वर सोनी, हरचन मनहरे, दुष्यंत निर्मलकर, दीपक एवं नवरत्न धीवर सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।