बेमेतरा

ऑनलाइन शॉपिंग से मंगवाया धारदार हथियार, गिरफ्तार
10-Aug-2026 7:01 PM
ऑनलाइन शॉपिंग से मंगवाया धारदार हथियार, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 10 अगस्त। खण्डसरा चौकी की टीम ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के माध्यम से लोहे का धारदार हथियार मंगवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध  आरिदार व धारदार जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 फॉर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करचुवा निवासी प्रकाश वर्मा अपने घर में अवैध धारदार चाकू रखे हुए हैं।

खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में नगर कोतवाली प्रभारी सोनल ग्वाला और चौकी प्रभारी कमल सिंह नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान आरोपी ने कमरे से लोहे का एक नग धारदार, धारीदार हथियार निकाल कर पेश किया।

 हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कभी कागजात पेश नहीं कर पाया और पूछताछ में उसे ऑनलाइन शॉपिंग साइड से मंगवाना स्वीकार किया।

 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियार को जब्त कर लिया और आरोपी प्रकाश वर्मा को गिरफ्तार का न्यायालय में न्यायिक विमान पर प्रस्तुत कर दिया।


अन्य पोस्ट