बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 अगस्त। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के हितों, शैक्षणिक गुणवत्ता और विश्वविद्यालय-महाविद्यालय समन्वय के उद्देश्य से निजी महाविद्यालय प्राचार्य कल्याण संघ का गठन किया गया है। संघ की पहली बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डॉ. मेघेश तिवारी (प्राचार्य, विप्र महाविद्यालय), उपाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार (प्राचार्या, दुर्गा महाविद्यालय), सचिव डॉ. देवाशीष मुखर्जी (प्राचार्य, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय), कोषाध्यक्ष डॉ. यूलेन्द्र राजपूत बनाए गए।
कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. संगीता घई, अनिल तिवारी, मनोज शर्मा, कुलदीप दुबे एवं डॉ. संध्या गुप्ता हैं।
बैठक के दौरान संघ के उद्देश्यों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, शैक्षणिक व प्रशासनिक समन्वय तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के विषयों पर चर्चा की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मेघेश तिवारी और सचिव डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ संवाद स्थापित कर संघ के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने की बात कही।
डॉ. मेघेश तिवारी के अध्यक्ष चुने जाने पर किसान नेता योगेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कल्पना तिवारी, पीयूष शर्मा, पीयूष सिंह, ग्राम पंचायत नेवनारा के सरपंच लोकेश साहू, मनोज तिवारी, देवेंद्र जैन, संजय तिवारी, मनोज सिन्हा, देवलाल सिन्हा और संत साहू सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।