बेमेतरा

मरीजों को परोसे दलिया में इल्लियां, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश
07-Aug-2026 2:56 PM
मरीजों को परोसे दलिया में इल्लियां,  कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 7 अगस्त। जिला चिकित्सालय स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के पोषण आहार में उस समय हडक़ंप मच गया, जब मरीज को दिए गए दलिया में इल्लियां तैरती मिली। मरीज और उनके परिजनों का गंभीर आरोप है कि किसी एक मरीज नहीं बल्कि कई मरीजों का खाने में कीड़े पाए गए थे।

दलिया में इल्लियां मिलने की खबर उजागर होते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई में घटना को गंभीरता लेकर तुरंत संज्ञान लिया और सिविल सर्जन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए दो दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। प्रशासन में स्पष्ट किया है कि खाद्य गुणवत्ता और इसमें लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चार सदस्यीय जांच टीम का गठन

प्रशासनिक चाबुक चलते ही अस्पताल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्य जांच टीम का गठन कर दिया गया है। यह समिति अगले 48 घंटे के भीतर जांच पूरी कर अपने विस्तृत रिपोर्ट सौटेगी। इसके साथ ही अस्पताल में भोजन के आपूर्ति करने वाले संस्था को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डॉ. साहू ने अस्वस्थ किया है की जांच रिपोर्ट सामने आते ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।


अन्य पोस्ट