बेमेतरा

सैनिक भाईयों के लिए भेजे गए 101 रक्षा सूत्र, चिठ्ठी व गांव की मिट्टी
04-Aug-2026 4:07 PM
सैनिक भाईयों के लिए भेजे गए 101 रक्षा सूत्र, चिठ्ठी  व गांव की मिट्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 4 अगस्त। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानो में देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सैनिक भाईयों के लिए 101 रक्षा सूत्र, चि_ी एवं गांव की माटी भेजी गई। जिसके लिए शिक्षिका प्रतीक जैन एवं माध्यमिक विभाग के समस्त बच्चे कुछ दिनों से लगातार प्रयास कर रहे थे।

ज्ञात हो कि पूर्व में रानो परिसर में अध्ययनरत छात्र दुवेंद्र वर्मा एवं धनेश्वर साहू का देश की रक्षा के लिए अग्निवीर में चयन हुआ है। जिसका नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन ने शाला परिवार में आमंत्रित कर श्रीफल, शॉल एवं पेन आदि देकर तथा मुँह मीठा कर उनका स्वागत सम्मान किया था। पिछले वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर उनके परिवार वालों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। उनके परिवार वालों ने शिक्षिका एवं शाला परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया था।

इस वर्ष भी उसी क्रम में यह पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। सैनिक भाईयों के लिए समस्त सामग्री 101 रक्षा सूत्र, चि_ी एवं गांव की माटी शाला के प्रभारी प्राचार्य द्वारिका राम वर्मा को सौंप दी गई, ताकि वह उसे आगे कार्यालय तक पहुंचा सकें।

इस अवसर पर बच्चों ने चि_ी के माध्यम से सैनिक भाईयों के लिए अपनी भावनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से व्यक्त किया है। 

 

 

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य द्वारिका राम वर्मा, कनक लता सरसुधे, अवध राम वर्मा, प्रतीक जैन, प्राथमिक प्रधान पाठक उत्तम साहू, अमृतलाल गुप्ता एवं समस्त बच्चे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट