बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 अगस्त। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शहर के वार्ड 12 सिंघोरी में हुई बहुचर्चित चोरी का पर्दाफाश करते हुए अंतरजिला गिरोह के 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, बाइक, ताला काटने की यारी, पट्टी बरा उठाने वाला हुक, टीवी, मोबाइल, नगदी और वित्तीय दस्तावेजों सहित 13 लाख 70 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। इस गिरोह ने चोरी के गहनों को ठिकाने लगाने के लिए शातिर नेटवर्क का इस्तेमाल किया। सोने के कंगन और चेन राजनांदगांव के कोचर ज्वेलर्स को बिना बिल के बेचे गए। वहीं बाकी बचे बेशकीमती रानी हार, टॉप्स और अंगूठी ईएसएएफ स्मॉल लाइफ फाइनेंस बैंक में गिरवी रखकर 4.75 लख रुपए का गोल्ड लोन उठा लिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना, उसकी पत्नी, खरीदार ज्वेलर्स और अन्य सहयोगों को दबोच कर पूरे तंत्र का भंडाफोड़ किया है।
सीसीटीवी में मिला सुराग
प्रार्थी पवन शाहमें थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 21 और 22 जुलाई की मध्यरात्रि लगभग 2.42 से 2.53 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने हाल के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोडक़र घर के भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 1,00,000 रुपए नकद समेत कुल 5,60,000 रुपए की संपत्ति पार कर दी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (क), 331(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।
शातिर चोरों ने 11 मिनट में की चोरी
जांच के दौरान चोरों के काम करने के पेशेवर और सुंयोजित तरीके का खुलासा हुआ। यह गिरोह पहले बंद मकान की रेकी करता था और फिर देर रात धावा बोलना था। घटना वाली रात आरोपियों ने मात्र 11 मिनट के अल्प समय में पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। दरवाजा की कुंडी और ताले काटने के लिए वह अपने साथ विशेष आरी पट्टी और भारी समान या तिजोरी खींचने के लिए लोहे का हुक रखते थे। चोरी के तुरंत बाद वह माल वापस आपस में बांट कर अलग-अलग शहरों में ठिकाने लगाना इसके रणनीति थी। पुलिस से बचने के लिए गहनों को सीधे दुकान पर बेचने की बजाय महिला साथी के जरिए स्मॉल फाइनेंस बैंकों में गिरवी रखकर लीगल गोल्ड लोन ले लेते थे, ताकि किसी को शक ना हो।
तकनीकी सर्विलांस से पहचान
अज्ञात आरोपियों की तलाश में के लिए गठित स्थित कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम ने पारंपरिक मूकबीर तंत्र के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। घटना स्थल और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज कंगाल ने के बाद पुलिस की सुई अजय कुमार जैन, राजेश निषाद और मोहम्मद सुमन खान पर जाकर टिक गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों संधिया को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों टूट गए और उन्होंने सिंघोरी के मकान में चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए पूरे गिरोह की साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
चोरी के माल की बिक्री, ट्रांसफर और बैंक में गिरवी का खेल
पूछताछ में सामने आया कि चोरी की नगदी बांटने के बाद मुख्य आरोपी अजय जैन अपनी पत्नी दिव्या सांखला जैन के साथ मिलकर सोने के कंगन और चैन को राजनांदगांव के कोचर ज्वेलर्स संचालक आदित्य जैन को बिना बिल के 2,00,000 रुपए में बेचा। आरोपीय मोहम्मद सुमोन खान ने केंद्रीय राजनांदगांव में एक चॉइस सेंटर से माध्यम से पश्चिम बंगाल के इमरान अली के बैंक खाते में 1,00,000 तथा एक ऑनलाइन दुकान से 48000 ट्रांसफर किया। वहीं दिव्या बाई ने चोरी के सोने का रानी का हर, एक जोड़ी टॉप, अंगूठी 27 जुलाई को स्मॉल फाइनेंस बैंक में गिरवी रखकर 4,75,000 का गोल्ड लोन ले लिया।
चार जिलों में चोरी की , बेमेतरा पुलिस ने पकड़ा
गिरोह के चार आरोपियों को खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न जिलों के थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी अजय कुमार जैन के विरुद्ध राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिले के थानों, कोतवाली, खैरागढ़, डोंगरगढ़, लालबाग, बसंतपुर आदि में चोरी नकबजनि, आर्म्स एक्ट, जुआ व मारपीट के लगभग 41 मामले दर्ज हैं। आरोपी राजेश निषाद के खिलाफ चोरी के 33 मामले, मोहम्मद सुमोन के खिलाफ कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली व राजनांदगांव में 7 मामले तथा महिला आरोपी दिव्या सांखला के खिलाफ विभिन्न स्थानों में 11 मामले दर्ज हैं।
एसपी बंसल पहुंचे थे निरीक्षण करने
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य के सतत मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने जांच तेज की और स्वयं मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ किया।