बेमेतरा

अरुणिमा ने गायन में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम
30-Jul-2026 3:05 PM
अरुणिमा ने गायन में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 30 जुलाई। जिले की 10 वर्षीय बाल कलाकार अरुणिमा शर्मा ‘आद्या’ ने अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत से नगर सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आद्या को विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भाग लेने और 9 प्रमाण पत्र एवं 1 ट्रॉफी जीतने के लिए सम्मानित किया है। इनमें संगीता कला अकादमी, रायपुर द्वारा आयोजित नटरंग महोत्सव में प्रथम पुरस्कार और बस्तर आइडल में द्वितीय उपविजेता का खिताब शामिल है। यह उपलब्धि उन्होंने केवल 10 वर्ष 7 माह की आयु में हासिल की है। आद्या ने कहा, कि मेरा सपना है कि एक दिन लता मंगेसकर जैसे देश के लिए गाउँ। बता दें की इतने कम उम्र में भी आद्या चार भाषाओं में गायन और वादन करती है, इतना ही नहीं शास्त्रीय गायन भी करती है और वोकल में प्रथम उत्तीर्ण कर ली है। उनकी अन्य उपलब्धियों में राजनांदगांव मड़ई, वाईबी चैम्प 6, हर घर टैलेंट सीजन 2, द सिंगिंग आइकन सीजन 2 और फोटोस्टर जैसे नेशनल लेवल इवेंट के फाइनल राउंड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। वायबी 6 चैम्पस में फर्स्ट रनर का खि़ताब हासिल किया है, बाकी प्रतियोगिताएं ऑन गोइंग है।

आद्या के छत्तीसगढ़ी लोकगीत और हारमोनियम वादन के वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। स्वयं  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनके लाइव गायन वादन को देखकर भरे मंच से नाम लेकर नन्हीं स्वर कोकिला की तारीफ़ कर आशीर्वाद दिया है। आद्या ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत से लेकर देशभक्ति और सुगम संगीत तक हर विधा में अपनी पहचान बनाई है। उनकी प्रस्तुतियां आकाशवाणी रायपुर सहित विभिन्न टीवी न्यूज़ चैनलों और प्रतिष्ठित प्रतिष्ठित मंचों पर उनके साक्षात्कार और गीतों का प्रसारण हुआ है।

आद्या के गुरु और परिजनों का कहना है कि वह दिन में लगभग 2 घंटे रियाज़ करती हैं और बड़े होकर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।


अन्य पोस्ट