बेमेतरा

प्रयास परीक्षा में कोंगियाकला स्कूल से दो विद्यार्थियों का चयन
25-Jul-2026 4:06 PM
प्रयास परीक्षा में कोंगियाकला स्कूल से दो विद्यार्थियों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 25 जुलाई। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोंगियाकला की छात्राएं सोनिया साहू पिता अशोक साहू एवं भूमिका साहू पिता दीनाराम का चयन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्रयास विद्यालय बिलासपुर के कक्षा 9वीं में हुआ है। इस राज्य स्तरीय परीक्षा में सफलता हासिल करने पर शाला परिवार, ग्रामवासी एवं पालकों में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्राचार्य चंद्र विजय वर्मा ने बताया कि दोनों छात्राएं जुलाई से नि:शुल्क कोचिंग संस्थान गंडई जाया करती थी। जहां उनके संस्था के शिक्षक बिरेंद्र कुमार वर्मा अन्य शिक्षकों से मिलकर पढ़ाया करते थे। विद्यालय में भी एस के जंघेल अतिरिक्त कक्षा लेकर गणित पढ़ाया करते थे। प्रधान पाठक एम एल साहू संकुल समन्वयक रेवाराम जंघेल, व्याख्याता जी आर ठाकुर, भोलाराम वर्मा, बी के साहू, पूजा देवांगन, शिक्षक सी एस ठाकुर, नुलेश गंगबेर एवं नरेश नागवंशी भी बच्चों को प्रोत्साहित किया करते थे।  छात्राओं की सफलता से पूरे परिक्षेत्र का मान बड़ा है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी। शाला परिवार ने सफलता का श्रेय छात्रों के लगन, मेहनत, अभिभावकों का सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।


अन्य पोस्ट