बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 25 जुलाई। साजा पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त पिकअप कीमत 2,50,000 रुपए और दो मवेशी कीमत 50,000 हजार रूपए सहित कुल 3,00,000 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को कोदवा निवासी गणेश वैष्णव को सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप वाहन सीजी 25 8404 में मवेशियों को निर्दयतापूर्वक भरकर कत्ल खाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रार्थी ने अपने साथियों और गौ सेवकों के साथ ग्राम मोहभ_ा चौक के पास घेराबंदी की। मनियारी रोड की ओर से आ रहे वाहन को रोक कर जांच करने पर उसमें दो भैंसों को बिना दाना पानी के क्रूरता पूर्वक बंद कर ले जाया ले जाते पाया गया। इसके बाद वाहन और उसमें सवार लोगों को सीधे थाने लाया गया।
पुलिस ने आरोपी चालक अमित रजक पेंडरवानी जिला केसीजी और राजेश गोस्वामी देवपुरा जिला केसीजी को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन चालकों ने पशुओं को अवैध रूप से कत्ल कर ले जाने का अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और दोनों मवेशी सहित कुल 3,00,000 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।