बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 24 जुलाई। पूर्व माध्यमिक शाला पातरझोरी, संकुल चेचानमेटा, की दो छात्राओं प्राची जंघेल पिता डालेश्वर जंघेल एवं रोशनी जंघेल पिता शिव प्रसाद जंघेल का राज्य स्तरीय प्रयास परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय, ग्राम पातरझोरी एवं परिक्षेत्र परपोड़ी में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्रधान पाठक जनार्दन प्रसाद तिवारी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का यह उत्कृष्ट परिणाम है।
विद्यालय के शिक्षक नंदूराम साहू, रोमश राम विश्वकर्मा, कुंभ लाल वर्मा, किशोर कुमार मरावी एवं ओम प्रकाश निर्मलकर ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, साजा के एडमिन कमलेश कुमार वर्मा, लोकेश जंघेल तथा बारगांव सुरेंद्र पटेल को दिया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं पूरे ग्राम पातरझोरी, संकुल चेचानमेटा एवं परिक्षेत्र परपोड़ी का गौरव बढ़ा है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।