बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 20 जुलाई। सामुदायिक पुलिसिंग के लिए ‘हमर पुलिस हमर बजार ’ एवं ‘हमर पुलिस हमर गांव ’ अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट ,बाजारों एवं स्कुल, कालेजों, ग्रामों, में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 18 जुलाई को कोदूराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर उनमें सृजनात्मक कौशल का विकास किया। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे भविष्य में अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा और बच्चों को महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, नवीन आपराधिक कानून, साइबर जागरूकता और ट्रैफिक नियमों की बुनियादी जानकारी देकर जागरूक बनाना था।
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि पुलिस का मुख्य कार्य जनता की सुरक्षा और सहायता करना है, और जरूरत पडऩे पर पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है।
इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सुरक्षा संबंधी समझ को मजबूत करना, जिसका लाभ वे अपने दैनिक जीवन में भी उठा सकेंगे। शिक्षक गणों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को कानून और सुरक्षा की जिम्मेदारियों से परिचित कराते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढय़ा और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना सिखाया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को नवीन आपराधिक कानून, साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस टीम ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में बच्चे अक्सर ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हैं जहां कई तरह के जोखिम मौजूद हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को फर्जी लिंक, अंजान नंबर, ओटीपी धोखाधड़ी, गलत मैसेज, फोटो दुरुपयोग, साइबर बुलिंग जैसी गतिविधियों से बचने के तरीके समझाए। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि तुरंत माता-पिता और पुलिस को बतानी चाहिए।
इस दौरान यातायात नियमों की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी गई। पुलिस ने सडक़ पार करने के सही नियम का उपयोग, सडक़ पर खेल न खेलने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन में सीट बेल्ट लगाने, और सडक़ पर मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर विस्तार से चर्चा की। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्रिय, राजीव शर्मा सहित अन्य स्टाफ व नगर पंचायत, छात्र-छात्राएं व शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।