बेमेतरा

लगातार बारिश से खेत लबालब, किसानों के चेहरे खिले
20-Jul-2026 3:08 PM
लगातार बारिश से खेत लबालब, किसानों के चेहरे खिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 20 जुलाई। जिले के विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस मानसूनी बारिश से जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। खेतों में पानी लबालब भर गया है। ग्रामीण इलाकों के छोटे-छोटे बंधवा जलाशय भी भरने लगे हैं इस अनुकूल मौसम को देखकर जिले के अन्नदाताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं और वह खेती किसानी के कार्यों में पूरी ताकत से जुट गए हैं।

जिले में अब तक औसत वर्षा

जिले में औसतन 7.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 1 जून से आज तक जिले में कुल 2066.1 मिमी बारिश हो चुकी है। जिसका औसत प्रतीत तहसील 229.6 मिमी आता है। पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में जिले में अब तक 76.3 फ़ीसदी का कोटा पूरा कर लिया है। इसमें सबसे बेहतर स्थिति साजा ब्लॉक की है। जहां पिछले 10 साल की औसतन तुलना में 97.6 फीसदी बारिश हो चुकी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश धान की रोपाई और ब बियासी के काम के लिए बेहद अमृत समान है। जिले के सभी जलाशयों में पानी की अच्छी आवक से आने वाले दिनों में सिंचाई की चिंता भी दूर हो गई है।

ब्लॉकबार बारिश की स्थिति

ताजा आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थान खम्हरिया में 291.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 173 मि.मी. वर्षा, नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 182.7 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 231 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 234.6 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 219.9 मि.मी., साजा तहसील में 259.3 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 259.3 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 214.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।


अन्य पोस्ट