बेमेतरा

देशी कट्टा संग युवक गिरफ्तार
19-Jul-2026 5:31 PM
देशी कट्टा संग युवक गिरफ्तार

बेमेतरा, 19 जुलाई। ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हथियार दिखाकर आतंक फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है।

इस घटनाक्रम में थाना पुलिस ने ग्राम खुडमुड़ी (नवागांव) के बाजार चौक में सरेआम देसी कट्टा लहरा कर राहगिरों को डराने-धमकाने वाले एक 23 वर्षीय युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपए कीमत का अवैध देसी कट्टा जब्त किया है। इसके विरुद्ध आर्म एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस  के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि खुड़मुड़ी गौठान के समीप बाजार चौक में एक व्यक्ति देसी कट्टा लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गवाहों  ओमप्रकाश गुप्ता और राजू यादव को साथ लिया मौके पर दवाई दी और घेरा लबंदी कर संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तुषार निषाद पिता दिनेश निषाद (23) निवासी खुड़मुड़ी बताया। पुलिस टीम ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 इंच लंबा एक काले रंग का देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही जब्ती पंचनामा बनाकर अवैध देसी कट्टे को सील बंद कर कब्जे में लिया। आरोपी का यह कृत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।


अन्य पोस्ट