बेमेतरा

अधेड़ महिला की हत्या के बाद रेप, शव के टुकड़े कर नदी में फेंका
18-Jul-2026 3:26 PM
अधेड़ महिला की हत्या के बाद रेप, शव के टुकड़े कर नदी में फेंका

गांव का ही निकला कातिल, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 जुलाई। बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र में हत्या का एक घिनौना मामला सामने आया है। अधेड़ महिला की हत्या के बाद शव के साथ रेप करने और फिर उसके टुकड़े-टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी तक पहुंचाने के लिए पुलिस को ड्रोन कैमरे, नाव, हाई पावर सर्च लाइट और साइबर तकनीकी का सहारा लेना पड़ा। महिला के लापता होने के 2 दिन बाद शिवनाथ नदी किनारे दो गठरी में उसका शव क्षत-विक्षत शव मिला। एक गठरी में धड़ और सिर जबकि दूसरी में कंधे और जांघ के कटे हुए हाथ पैर थे।

इस खौफनाक मामले का खुलासा तब हुआ, जब चंदनू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला अचानक अपने घर से लापता हो गई। गुमशुदगी दर्ज करने के दो दिन बाद परिजनों और ग्रामीणों को शिवनाथ नदी के किनारे पानी में दो गठरियां दिखाई दी। जब इन गठरियों को खोला गया तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। एक गठरी में महिला का धड़ और सर था, जबकि दूसरी गठरी में कंबल और पॉलिथीन में लिपटी गठरी में कंधे और कमर से कटे हुए दोनों हाथ-पैर सड़ रहे थे।

पहचान छुपाने आरी

से अंगों को कटा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहचान छुपाने के लिए घर में रखी आरी से दोनों हाथ और पैर काट दिए। शव के टुकड़ों को दो गठिरी में बांधकर एक दिन तक झोपड़ी में छुपाए रखा, और अगले दिन रात में शिवनाथ नदी में फेंक दिया। महिला के घर से 2500 नगद भी ले गया। पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली के खिलाफ धारा 103(1), 238, 305(क) और 331(8) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।  हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने बताया कि मृतका के परिवार से उसकी पुरानी निजी रंजिश थी। घटना की रात जब महिला घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसके घर में जबरन घुसकर गलत काम करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया तो गुस्से में आकर आरोपी ने पास में रखे लकड़ी के बैट वाले फावड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने शव से रेप किया।

आरोपी निकला आदतन अपराधी

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा ,आरी और शेष नगदी बरामद कर ली है। जांच में सामने आए कि आरोपी वर्ष 2017 में भी एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। 

एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि आरोपी के मोबाइल का उपयोग नहीं करने और पानी वाले क्षेत्रों में छिपने की आदत के कारण जांच चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन आधुनिक तकनीक और लगातार सर्च अभियान से पुलिस इस सनसनी के हत्याकांड का खुलासा करने में सफल रही।


अन्य पोस्ट