बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 जुलाई। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बेरला आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री साव का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया तथा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौजन्य चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण अधोसंरचना, सडक़, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और शासन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलती है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।