बेमेतरा

अकोला स्कूल में पौधरोपण
11-Jul-2026 3:29 PM
अकोला स्कूल में पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 11 जुलाई। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत साजा विकास खंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और अपनी माँ के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करना है। शाला की प्रधानपाठक हिम कल्याणी सिन्हा पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर लगभग 70 से अधिक पौधे लगाए हंै एवं बच्चों को प्रकृति मित्र बनाकर बच्चों के सहयोग से पेड़ पौधों की नियमित देखभाल कर रही हैं।

  शाला परिसर में नीम, नीबू, कदम, गुलमोहर, बेल सहित फलदार और छायादार पेड़ रोपित किए। साथ ही के ग्राम के मुक्तिधाम, गौठान, सार्वजनिक स्थलों में भी पौधारोपण किए।

 सहायक शिक्षक हेमलता ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र वैष्णव, सचिव परस साहू, रोजगार सहायक टहल साहू, जितेंद्र चौहान, बलदाऊ पटेल, मितानिन सावित्री यादव, मीना यादव, धनेश्वरी साहू, लीला साहू, पुष्पा साहू  समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पौधारोपण किये एवं जनभागीदारी जागरूकता का सन्देश दिए। साथ ही पेड़ों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट