बेमेतरा

आज से दूसरे अवसर की बोर्ड परीक्षा
07-Jul-2026 8:26 PM
आज से दूसरे अवसर की बोर्ड परीक्षा

गोपनीय सामग्री कड़ी सुरक्षा में वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 7 जुलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित की जाने वाली हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी द्वितीय ,मुख्य अवसर परीक्षा 8 जुलाई से प्रारंभ होकर 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इस द्वितीय, मुख्य अवसर परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री मंडल द्वारा समन्वय संस्था शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा से 6 जुलाई को संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्षों को वितरण की गई। यह गोपनीय सामग्री सील बंद पेटियों में संपूर्ण पुलिस अभिरक्षा में बसों के माध्यम से संबंधित थानों में जमा करने रवाना की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों की सील बंद पेटी सुरक्षित थानों में रख दी गई है।

इस हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी द्वितीय ,मुख्य अवसर परीक्षा का समय प्रात: 9 से लेकर 12.15 बजे तक है।

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में गोपनीय सामग्री वितरण करते समय गुड्डू लाल जगत अपर कलेक्टर जिला प्रशासन परीक्षा नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, सहायक संचालक एसपी कोशले, बालक स्कूल के प्राचार्य मनमोहन लाल अग्रवाल, चितरेखा ठाकुर, राजेंद्र कुमार साहू एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से आए उनके प्रतिनिधि योगेश प्रसाद कश्यप, सहायक सचिव अनूप सिंह, मनोज सोंधिया, कार्यालय सहायक वितरण दल अधिकारी उपस्थित रहे। सुव्यवस्थित एवं समय अनुसार वितरण कार्य में जिला शिक्षा कार्यालय के परीक्षा कक्ष प्रभारी चेतन दास बंजारे, जितेंद्र प्रकाश गोयल की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


अन्य पोस्ट