बेमेतरा

साजा ब्लॉक के सरकारी स्कूल से 28 बच्चों का एनएमएमएसई में चयन
26-Jun-2026 4:18 PM
साजा ब्लॉक के सरकारी स्कूल से 28 बच्चों का एनएमएमएसई में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 26 जून। साजा ब्लॉक में नवाचारी शिक्षकों की पहल से राष्ट्रीय साधन- सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) में 28 एवं प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा में लगभग 15 बच्चों का चयन हुआ है। जिससे बच्चों को कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक प्रति माह 1000 रुपए मेघावी प्रतिभावान छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने पर उनके बैंक अकाउंट पर प्राप्त होगा। बच्चों के चयन से ब्लॉक के सभी शिक्षकों एवं पालकों में हर्ष व्याप्त हैं।

 ग्रुप एडमिन कमलेश कुमार वर्मा व्याख्याता बोरतरा ने बताया कि पलकों एवं शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रत्येक दिवस ऑनलाइन अध्यापन वीडियो एवं अभ्यास लिंक शेयर कर एवं ऑफलाइन मॉक टेस्ट में परीक्षा की बारिकी अनुभव बताते थे। कक्षागत अध्ययन के अलावा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करने शिक्षक कुंभलाल वर्मा संकुल समन्वयक पातरझोरी एवं नरेश कुमार बघेल मिडिल स्कूल भरदालोधी का  विशेष सहयोग और साजा बीईओ निलेश चंद्रवंशी और बीआरसी खोमलाल साहू के प्रशासनिक सहयोग से पंजीयन कर प्रयास परीक्षा और हृरूरूस्श्व परीक्षा हेतु बच्चों की तैयारी वर्षभर के फलस्वरूप यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस कार्य में बेरला ब्लॉक के शिक्षक तकनीकी टीम एवं सुरेन्द्र पटेल संकुल समन्वयक बारगांव के विशेष प्रेरणाश्रोत मार्गदर्शन मिला।

राष्ट्रीय साधन- सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना परीक्षा  (एनएमएमएसई) में साजा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में पढऩे वाले चयनित बच्चों के नाम उनके स्कूल सहित इस प्रकार है। शास पूर्व माध्यमिक शाला केहका से 4, पीएमश्री सेजेस स्कूल थानखम्हरिया से 1, शास पूर्व माध्यमिक शाला पातरझोरी से 2, शास पूर्व माध्यमिक शाला चेचानमेटा से 1, शास पूर्व माध्यमिक शाला नवागांवखुर्द से 1, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परपोड़ी से 1, शास पूर्व माध्यमिक शाला कोंगियाकला से 5, शास पूर्व माध्यमिक शाला चिल्फी से 1, शास पूर्व माध्यमिक शाला भरदाकला से 1, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धमधा भिलौरी  से 1, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम राजमोहगाँव से 2, पीएमश्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा से 2, शास पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव कला से 3, शास पूर्व माध्यमिक शाला श्यामपुर काँपा से 1, शास पूर्व माध्यमिक शाला खैरझिटी कला से 1, शास पूर्व माध्यमिक शाला महीदही से 1 बच्चे का चयन हुआ है।


अन्य पोस्ट