बेमेतरा

बलौदी कला स्कूल में पौधरोपण
24-Jun-2026 6:00 PM
बलौदी कला स्कूल में पौधरोपण

बेमेतरा, 24 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बलौदी कला विकासखंड बेरला के प्रांगण में ग्रामीण, शिक्षक और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। संकुल समन्वयक सुरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा प्राणायाम के लाभों को सविस्तार बताया गया। योग पश्चात उपस्थित लोगों द्वारा एक बादाम का पौधा रोपित कर तार जाली से सुरक्षित किया गया।

 इस अवसर पर प्रधान पाठक राजेश यादव, ऋषि कुमार ठाकुर शिक्षक, कोमल साहू अध्यक्ष, पंच महेश साहू, मुकेश साहू, दुर्गा पटेल, टिकेश्वर निषाद, ठाकुर राम निषाद, मनोज कुमार साहू, दानेश्वर वर्मा , तीरथ, भगेला निषाद,सहित विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट