बेमेतरा

पिकअप समेत 4 भैंस जब्त, तस्कर गिरफ्तार
15-Jun-2026 6:56 PM
 पिकअप समेत 4 भैंस जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बेमेतरा, 15 जून। सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से भैंसों का परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार भैंस, एक पिकअप और मोबाइल समेत 9 लाख 50 हजार रुपए का मशरुका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी मनीष शुक्ला खैरा ने बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चौरेगा की कुछ गाडिय़ां भैंस भरकर कत्लखाने ले जा रही है। इस सूचना पर प्रार्थी ने अपने साथियों और गौवंश सेवकों के साथ मिलकर ग्राम कटिया-बेरला मोड़ के पास नाकेबंदी की।

13 जून की सुबह लगभग 4 बजे एक पिकअप को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक ने अपना नाम लक्ष्मण साहू भड़हा जिला रायपुर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर इसमें चार बड़ी भैंस अत्यंत कू्ररता पूर्वक बिना चारा पानी के ठूंस-ठूंस कर भरी गई पाई गई। वैध दस्तावेज मांगने पर चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद वाहन और मवेशियों को जब्त कर पुलिस थाने लाया गया।

पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराएं 4, 6, 10 और पशुओं के प्रति कू्ररता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीकृत किया है। मामले में जब्त सामग्री में 40,000 हजार रुपए की भैंस 9 लाख का पिकअप और 10 हजार रुपए का मोबाइल शामिल है।


अन्य पोस्ट