बेमेतरा

खाद, बीज, बिजली और डीजल की किल्लत से परेशान किसान, किसान कांग्रेस करेगा कलेक्टोरेट घेराव
07-Jun-2026 4:22 PM
खाद, बीज, बिजली और डीजल की किल्लत से परेशान किसान, किसान कांग्रेस करेगा कलेक्टोरेट घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 7 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजीव भवन में जिला किसान कांग्रेस की प्रथम बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिले के किसानों की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चर्चा की गई और एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने का निर्णय लिया गया

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि वर्तमान में किसान खाद, बीज, बिजली और डीजल की किल्लत से लगातार परेशान हो रहे हैं। किसानों की इन्हीं सुलगती समस्याओं को देखते हुए 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आगामी 11 जून को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसान चारों तरफ से परेशान हैं। खाद, बिजली, डीजल और धान खरीदी में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके विपरीत, जब प्रदेश में हमारी कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों को किसी भी तरह की परेशानी या दिक्कत नहीं होने दी गई थी। यह सरकार किसान विरोधी साबित हो रही है।

मंगत साहू अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस बेमेतरा एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया तथा घेराव को सफल बनाने की तैयारी बैठक के दौरान किसान कांग्रेस के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।

सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर तैयारी करें और 11 जून  सुबह 11 बजे भारत रत्ना पैलेस के बगल में सभा संबोधित करने पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

 इस बैठक में जिला युवा अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, हरीश साहू, रोशन सिन्हा, मिथलेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, ईश्वर वर्मा ,विवेक राजपूत ,रवि परगनिहा, अंजोर दास, लव कुमार राजपूत ,लेखराम साहू, कन्हैया साहू, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, संग्राम सिंह, शकुन्तला साहू, योगिता साहू ,बहल वर्मा, ऋषि वर्मा, विनोद परगनिहा, छगन साहू, धनंजय साहू, भावसिंह राज, टोकेश्वर साहू, सीताराम यदु, चितरेन वर्मा, कृष्णा चतुर्वेदी, सिद्धिक खान शेख शरीफ कुरैशी देवा गर्ग संजय वर्मा किशुन वर्मा, महेंद्र साहू, महावीर साहू, लक्ष्मण साहू, निलेश ठाकुर, मनीष साहू, धरम वर्मा, निलेश वैष्णव सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट