बेमेतरा
किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का लिया संकल्प
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 जून। स्थानी महाराणा प्रताप भवन में किसान कांग्रेस कमेटी का प्रथम सम्मेलन नवनियुक्त पदाधिकारी का पदभार ग्रहण समारोह एवं आवश्यक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं किसान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के उल्लेखनीय उपस्थित रही।
कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं साजा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे थे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थान खमरिया के अध्यक्ष रोशन सिंह, पुन्नी लाल पटेल, मनहरण सिन्हा ,जितेंद्र उपाध्याय, गोरेलाल चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, महेंद्र वीरदी, शेषनारायण मिश्रा, राजेश दुबे एवं हरिशरण क्षत्रिय शामिल रहे। अतिथियों के मौजूदगी में किसान कांग्रेस कमेटी साजा के नव नियुक्त अध्यक्ष जलेश्वर राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इस अवसार पर रविंद्र चौबे ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान कांग्रेस किसानों की समस्या को शासन-प्रशासन पर पहुंचने उनके अधिकारियों को रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में संगठन विस्तार किसान हितों से जुड़े मुद्दों हमारी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष जलेश्वर राजपूत ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसने की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर उमाशंकर राजपूत, नीलू पटेल, सागर पटेल, घनश्याम, चंपीश्वर वर्मा, मनोज वर्मा, धन सिंह, संजय निषाद, भवानी पटेल, प्रकाश सिंगर, रामफल राजपूत, शत्रुघन यादव, वीरेंद्र सिंह, करीम बैग, नरेश पाटिल, शरद देवांगन ,चंद्रशेखर तिवारी, महेश निषाद, कन्हैया निर्मलकर, गोकुल पाटिल एवं शिवसागर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं किसान उपस्थित रहे।


